इंडियन न्यू सर्विस

Indian News Service

               राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

   तक अद्यतन समाचार

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

साहू ने राज्यपाल को भी दी सफाई

 

रायपुर. नक्सलियों से संबंध होने के कांग्रेस के कथित आरोपों के बीच कृषिमंत्री चंद्रशेखर साहू ने गुरुवार को राज्यपाल शेखर दत्त से मुलाकात की। समझा जाता है कि उन्होंने इन आरोपों के सम्बन्ध में राज्यपाल को सफाई दी है। इसके पूर्व बुधवार को वे मुख्यमंत्री के समक्ष भी अपना पक्ष रख चुके हैं।

 

श्री साहू अपराह्न करीब 4 बजे राजभवन पहुंचे। राज्यपाल से उनकी एकांत में लगभग पौन घंटे चर्चा हुई। दोनों के बीच हुई बातचीत का ब्योरा तो नहीं मिल सका, लेकिन समझा जाता है कि श्री साहू ने अपने ऊपर लगे आरोपों के संबंध में राज्यपाल को सफाई दी है।

 

उन्होंने राज्यपाल को विवादित किताब छत्तीसगढ़ का दिनमान की प्रति भी सौंपी। श्री साहू ने बुधवार को ही राज्यपाल से मिलने का समय ले लिया था। राज्यपाल गुरुवार को तीन दिन के प्रवास के बाद दिल्ली से लौटे हैं। श्री साहू ने भास्कर से कहा कि उनकी राज्यपाल से कृषि एवं ग्रामीण विकास के विषयों पर लंबी चर्चा हुई है।

 

इधर, खबर है कि राज्यपाल ने विधि विशेषज्ञों से राय ली है कि ऐसी स्थिति में कानून क्या कहता है? उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने श्री साहू पर नक्सल गतिविधियों में लिप्त होने और जेल में बंद प्रफुल्ल झा से संबंध होने का आरोप लगाया है।

 

 

 

 

 


विज्ञापन हेतु संपर्क करें

-व्यापार संपादक-

आईएनएस

GIRISH  RAJ

द्वितीय तल, बाम्बे मार्केट,

रायपुर, छत्तीसगढ़-492001

मो. 093290-24410

दूरभाष0771-4028064


 



 

 

 

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4221886, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

web traffic stats