इंडियन न्यू सर्विस

Indian News Service

               राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

   तक अद्यतन समाचार

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

छत्तीसगढ़ी फिल्मों में बॉलीवुड मसाला जरूरी

 

रायपुर. छत्तीसगढ़ी फिल्मों को आगे बढ़ाने के लिए अभी बहुत प्रयास करने होंगे। इस संबंध में शासकीय स्तर पर भी काम करने की जरूरत है। यह बातें छत्तीसगढ़ी फिल्म भांवर की अभिनेत्री डॉली तोमर ने कही। भांवर शुक्रवार को श्याम टॉकीज में रिलीज होगी।

 

मूल रूप से मथुरा की रहने वाली डॉली कई हिंदी धारावाहिक एवं विज्ञापन फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ी फिल्म का उनका पहला अनुभव बेहतर रहा। यह भाषा उन्हें इतनी अच्छी लगी कि वे अब छत्तीसगढ़ी फिल्मों में और भी काम करने की इच्छा रखती हैं।

 

बढ़ सकता है छॉलीवुड: डॉली साउथ की भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनका मानना है कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के आगे बढ़ने से ही इस भाषा का विकास मूलरूप से हो सकेगा। इसके लिए उन्होंने लोगों की सोच बदलने के लिए सरकार की ओर से भी प्रयास करने की बात कही।

 

छत्तीसगढ़ी फिल्मों को मनोरंजक बनाने के लिए ही इनमें बॉलीवुड मसाला डाला जाता है। डॉली ने छत्तीसगढ़ी को सम्मान दिलाने के लिए छॉलीवुड को आगे बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया।

 

प्रदेश में फिल्म उद्योग की संभावनाएं अर्थशास्त्र में स्नातक कर चुकीं डॉली का मानना है कि अगले 10 वर्षो में देश के विकास के साथ ही छत्तीसगढ़ का नाम भी विकसित प्रदेश के तौर पर आ जाएगा। इस प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग के लिए भी श्रेष्ठ जगह और वातावरण होने की बात भी उन्होंने स्वीकार की। तेजी से विकास के रास्ते तय कर रहे प्रदेश में फिल्म उद्योग के लिए बेहतर संभावनाएं हैं।

 

 

 

 

 

 


विज्ञापन हेतु संपर्क करें

-व्यापार संपादक-

आईएनएस

GIRISH  RAJ

द्वितीय तल, बाम्बे मार्केट,

रायपुर, छत्तीसगढ़-492001

मो. 093290-24410

दूरभाष0771-4028064


 



 

 

 

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4221886, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

web traffic stats