इंडियन न्यू सर्विस

Indian News Service

               राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

   तक अद्यतन समाचार

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

डाक्टरों ने काली पट्टी लगाकर किया काम

 

छत्तीसगढ़ चिकित्सा अधिकारी संघ के आह्वान पर जिला अस्पताल सहित सभी सरकारी अस्पताल के डाक्टर बुधवार से काली पट्टी लगाकर मरीजों का उपचार कर रहे हैं। यह सिंबालिक विरोध प्रदर्शन सात सूत्रीय मांगों को लेकर किया जा रहा है। १६५ डाक्टरों का यह विरोध एक सप्ताह तक चलेगा। मांग न पूरी होने पर यह विरोध आंदोलन का रूप अख्तियार करेगा।

डाक्टरों ने मांगों के बारे में बताया कि स्वास्थ्य विभाग में खंड चिकित्सा अधिकारी से लेकर संचालक स्तर तक प्रभारवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि कई सालों से विभाग में डीपीसी नहीं हुई है। इसका खामियाजा डाक्टरों को भुगतना पड़ रहा है। वह पदोन्नति से वंचित हो रहे हैं। जीवन दीप समितियों में डाक्टरों का आधा समय फाइल लेकर तहसीलदार, एसडीएम और कलेक्टर के चक्कर लगाने में ही बीत जाता है। यह हस्तक्षेप समाप्त होना चहिए। डाक्टरों ने बताया कि वर्तमान में उन्हें तीन स्तरीय वेतनमान दिया जा रहा है और इसमें प्रतिशत की बाध्यता रखी गई है। इस कारण चिकित्सकों को उसका फायदा नहीं मिल पा रहा है। इस कारण उन्हें मध्यप्रदेश शासन की तरह चार स्तरीय वेतनमान दिया जाए व प्रतिशत की बाध्यता समाप्त की जाए। डाक्टरों की मांग है कि संविदा पर नियुक्त डाक्टरों को रिक्त जगहों पर नियमित किया जाए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए स्वीकृत चिकित्सकों के दो पदों में से एक पद को समाप्त न कर ऐसा पैकेज दिया जाए कि चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओर आकर्षित हों। अन्य राज्यों की तरह इस राज्य में मेडिकल प्रोटेक्शन लागू किया जाए। जिससे डाक्टर बेखौफ होकर मरीजों की सेवा कर सकें। इसके अलावा छत्तीसगढ़ चिकित्सा अधिकारी संघ को शासन द्वारा मान्यता दी जाए। विरोध प्रदर्शन करने वालों में डा. अनिल अग्रवाल, डा. अखिलेश यादव, डा. एके साहू, डा. पी बालकिशोर, डा. एसके मंडल, डा. प्रवीण अग्रवाल, डा. एसआर चंद्राकर व डा. केशरवानी आदि शामिल हैं।

 

 

 

 

 


विज्ञापन हेतु संपर्क करें

-व्यापार संपादक-

आईएनएस

GIRISH  RAJ

द्वितीय तल, बाम्बे मार्केट,

रायपुर, छत्तीसगढ़-492001

मो. 093290-24410

दूरभाष0771-4028064


 



 

 

 

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4221886, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

web traffic stats