|
|
 |
सस्ते कर्ज का दौर कुछ समय और
आम
आदमी के लिए राहत भरी खबर
है।
आरबीआई ने लोन पर ब्याज दर निर्धारित क
रने
के लिए बेंचमार्क
प्राइम लेंडिंग रेट (बीपीएलआर) की जगह बेस रेट लागू करने का समय
1
अप्रैल की जगह
1
जुलाई कर दिया है। इससे यह संभावना बढ़ गई है कि बैंक अब मई या जून
तक ब्याज दर
नहीं बढ़ाएंगे।
वे
8
या
8.25
पर्सेंट की ब्याज दर वाली होम लोन स्कीम को
जल्दबाजी में वापस नहीं लेंगे। यानी आम आदमी कुछ और समय तक लोन पर
कम ब्याज दरों का
लाभ
उठा सकेगा। गुरुवार को कई निजी बैंकों ने होम लोन समेत कई लोन पर
ब्याज दरें
बढ़ाने के अलावा कम ब्याज दर वाली होम लोन स्कीम को वापस लेने की
घोषणा की थी।
बेस
रेट के मामले में आरबीआई के साथ बैठक के बाद एसबीआई के सीएमडी ओ.
पी.
भट्ट ने कहा कि अब मई तक तो ब्याज दरों में तेजी आने की संभावना कम
है। जहां तक
8.25
पर्सेंट के ब्याज दर वाली होम लोन स्कीम की बात है,
तो
बैंक
31
मार्च को इसकी
समीक्षा करेगा। संकेत साफ है कि जब तक बेस रेट लागू करने पर अंतिम
फैसला नहीं लिया
जाता,
तब
तक बैंक कम ब्याज दर वाली इस स्कीम को मई या जून तक बढ़ा सकता है।
सूत्रों के अनुसार,
सरकारी बैंकों के दिग्गजों ने आरबीआई के उच्चाधिकारियों
के
साथ बैठक में साफ कहा कि हम जल्दबाजी में बेस रेट लागू करने के हक
में नहीं हैं।
कई
बैंकों का कहना था कि बेस रेट लागू होने के बाद उन पुराने ग्राहकों
का क्या
होगा,
जो
तय बेसरेट से कम ब्याज दर पर लोन ले चुके हैं।
ऐसे
में कुछ समय तक
बेस
रेट के साथ बीपीएलआर को समानांतर रूप से चालू रखना पड़ेगा। सूत्रों
का कहना है
कि
आरबीआई ने इस बात पर सहमति जता दी है कि बेस रेट लागू करने के बाद
बैंक अपने
कर्मचारी को इससे कम ब्याज दर पर लोन दे सकेंगे। आरबीआई ने बैंकों
की इस डिमांड को
भी मान लिया है कि बैंक जमा पूंजी पर तय बेस रेट से कम ब्याज दर दे
सकेंगे।
|
|
 |
|
विज्ञापन हेतु संपर्क करें
-व्यापार संपादक-
आईएनएस
GIRISH RAJ
द्वितीय तल, बाम्बे मार्केट,
रायपुर, छत्तीसगढ़-492001
मो.
093290-24410
दूरभाष–0771-4028064
|
 |
 |
|
|
|
कार्यालय
संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल-
09329024410, फोन- 0771-4221886, ई-मेल-
editorins@gmail.com |
|