इंडियन न्यू सर्विस

Indian News Service

               राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

   तक अद्यतन समाचार

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

लड़कियों का ड्यूटी चार्ट बनाता था इच्छाधारी बाबा

 

सेक्स ट्रेड के आरोप में गिरफ्तार इच्छाधारी संत भीमानंद महाराज चित्रकूट वाले

 

उर्फ राजीव रंजन द्विवेदी की हिस्ट्री खंगालने में जुटी पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस को बाबा की एक नई डायरी मिली है। इस डायरी में पहले मिली पांच डायरियों की तरह लड़कियों और कई अन्य लोगों के नाम, फोन नंबर और उनके साथ हुए पैसों के लेन-देन का हिसाब-किताब तो लिखा ही है, साथ ही उसमें लड़कियों का ड्यूटी चार्ट और उनकी छुट्टियों का ब्यौरा भी दर्ज है। पुलिस खानपुर स्थित बाबा के मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग और उसके पास से मिले करीब दर्जन भर मोबाइल फोन के कॉल डीटेल भी खंगाल रही है।

दिल्ली पुलिस की टीम बाबा के जन्मस्थान चित्रकूट जिले की माणिकपुर तहसील के गांव चमरौहा पहुंची। वहां पुलिस को पता चला कि 39 वर्षीय बाबा विवाहित है और उसकी पत्नी मुन्नी देवी गांव में ही बाबा के माता-पिता के साथ रहती है। बाबा की 13 साल की एक बेटी भी है, जो 8वीं क्लास में पढ़ती है। बाबा ने उसका एडमिशन महाराष्ट्र के एक प्रतिष्ठित स्कूल में करवा रखा है और वह स्कूल के हॉस्टल में ही रहती है। बाबा के तीन भाई और तीन बहनें हैं।

बाबा के गांव में की गई तफ्तीश में पुलिस को पता चला है कि बाबा के बड़े भाई की पत्नी की मौत के बाद लड़की के परिजनों ने बाबा के परिवारवालों पर दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने बाबा के पिता बच्चा लाल द्विवेदी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था। उनके खिलाफ हत्या का एक मुकदमा भी दर्ज है। हालांकि दोनों ही मामलों में बच्चा लाल को सजा नहीं हुई। बाबा के खिलाफ भी वहां 107/116 (प्रिवेंटिव अरेस्ट) का एक मुकदमा दर्ज है। गांव में बाबा की 10 एकड़ पुश्तैनी जमीन है। बाबा ने वहां मंदिर और अस्पताल बनवाने के लिए भी जमीनें ले रखी थीं।

चमरौहा गई पुलिस टीम ने बाबा के परिजनों के अलावा उसके पड़ोसियों और गांव के अन्य लोगों से भी पूछताछ की। परिजनों ने बाबा को निर्दोष बताया, लेकिन गांव के लोगों का कहना था कि उन्हें सेक्स ट्रेड के आरोप में बाबा की गिरफ्तारी की खबर सुनकर ज्यादा हैरानी नहीं हुई। उन्हें काफी पहले से शक था कि बाबा किसी गलत धंधे में शामिल है। लोगों ने पुलिस को बताया कि बाबा जब भी गांव में आता था, तब अक्सर देर रात तक लंबी-लंबी गाडि़यों में सूट-बूट पहने लोग उससे मिलने आते थे। उनमें कई खूबसूरत लड़कियां भी होती थीं। इन लोगों के ठहरने और खाने-पीने का इंतजाम बाबा ही करता था। गांव के लोगों का कहना था कि बाबा की संदिग्ध गतिविधियों और हाव-भाव को देखकर ही उन्हें बाबा पर शक हुआ था।

गुरुवार को 5 दिन की पुलिस रिमांड मिलने के बाद पुलिस बाबा से पूछताछ करके इस केस से जुड़े कुछ अन्य जरूरी सबूत हासिल करने में जुट गई है। अगर बाबा के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलते हैं बाबा पर मकोका लगाया जा सकता है। पुलिस अभी बाबा को चित्रकूट तो नहीं ले गई है, लेकिन दिल्ली में उसे साथ लेकर दोबारा उसके ठिकानों को जरूर खंगाल रही है, ताकि वहां से और सबूत जुटाए जा सकें।

 

 

 

 


विज्ञापन हेतु संपर्क करें

-व्यापार संपादक-

आईएनएस

GIRISH  RAJ

द्वितीय तल, बाम्बे मार्केट,

रायपुर, छत्तीसगढ़-492001

मो. 093290-24410

दूरभाष0771-4028064


 



 

 

 

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4221886, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

web traffic stats