इंडियन न्यू सर्विस

Indian News Service

               राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

   तक अद्यतन समाचार

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

आमिर ने की 35 करोड़ की ऐड डील

 

थ्री इडियट्स की सफलता के बाद आमिर खान को मुस्कराने का एक नया मौका

मिला है। उन्होंने बॉलिवुड की सबसे बड़ी ऐड डील साइन की है। यूएई बेस्ड टेलिकॉम कंपनी ने इस बॉलिवुड ऐक्टर के साथ 35 करोड़ रुपये में यह डील की है, जिसने फिल्म इंडस्ट्री के अब तक के सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जो 14-15 करोड़ रुपये के आसपास ही दिखते थे। आमिर के साथ इस डील के तहत दो साल का कॉन्ट्रैक्ट हुआ है। इस दौरान आमिर को मीडिया शूट, प्रेस ऐडवर्टाइजमेंट्स के अलावा पर्सनल अपीयरेंस भी देनी होगी।

इन्हें भी पढ़ें

 


आमिर के लिए पहले कोला ऐड को डायरेक्टर कर चुके ऐड गुरु प्रहलाद कक्कड़ कहते हैं कि निश्चित रूप से यह अथाह धन है, लेकिन इसमें अचंभित करने जैसा कुछ नहीं है। वैसे भी आमिर का किसी ब्रैंड से जुड़ना उसके लिए बड़े प्लस की बात है। क्योंकि आमिर स्क्रिप्ट को लेकर बहुत ही पर्टिकुलर हैं। वह प्रॉडक्ट की इमेज को भी बढ़ा देते हैं।

आमिर ने इससे पहले जो भी ऐड कॉन्ट्रैक्ट किए हैं, चाहे वह बिस्किट, कोला, कार, एफएमसीजी, घड़ या सैटलाइट टीवी सर्विस प्रवाइडर का हो, सभी 12 करोड़ के आसपास ही रहे हैं। ऐसे में एक तरह से उन्हें ट्रिपल साइज कॉन्ट्रैक्ट मिला है। हालांकि उन्होंने इस डील की न तो पुष्टि की है और न ही इसे खारिज किया है।

बॉलिवुड सितारों के ऐड कॉन्ट्रैक्ट्स(करोड़ रु. में )

आमिर खान 35
शाहरुख खान 15
अक्षय कुमार 15
रितिक रोशन 15
सलमान खान 12
प्रियंका चोपड़ा 3.5-4

 

 

 

 


विज्ञापन हेतु संपर्क करें

-व्यापार संपादक-

आईएनएस

GIRISH  RAJ

द्वितीय तल, बाम्बे मार्केट,

रायपुर, छत्तीसगढ़-492001

मो. 093290-24410

दूरभाष0771-4028064


 



 

 

 

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4221886, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

web traffic stats