|
|
 |
आईपीएल में गुजरात की टीम
अहमदाबाद.
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चौथे सत्र में
गुजरात की टीम का खेलना लगभग तय है। राज्य के अडाणी उद्योग समूह ने
गुजरात की टीम
के लिए बोली लगाने का फैसला किया है। बोली
1300
से
1400
करोड़ रुपए तक हो सकती है।
यह राशि आईपीएल-प्रथम की टीमों हेतु लगी बोली की राशि
400
से
450
करोड़ से करीब तीन
गुनी होगी।
आईपीएल-4
में प्रस्तावित दो नई टीमों की मालिकी हेतु आवेदन
प्रस्ताव देने की अंतिम तिथि सात मार्च है। आठ मार्च को इस बारे
में आधिकारिक ऐलान
की उम्मीद है। बहरहाल,
तीन वर्ष पहले उद्यमी अनिल अंबानी ने अहमदाबाद (गुजरात) की
टीम के लिए बोली लगाई थी लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिल सकी थी। फलत:
तीन सीजन के बाद
आईपीएल में गुजरात की टीम खेलती नजर आएगी। अडाणी समूह को टीम की
मालिकी मिलना तय
माना जा रहा है। अभी से इसके नामों पर विचार होने लगा है। गुजरात
वायब्रंट अथवा
गुजरात लायंस नाम होने की संभावना ज्यादा है।
संभावित
टीम
पार्थिव पटेल,
सिद्धार्थ त्रिवेदी,
नीरज पटेल,
रवीन्द्र जडेजा
के अलावा स्टार खिलाड़ी इरफान-यूसुफ पठान सरीखे खिलाड़ी अभी अन्य
राज्यों की टीमों
के लिए खेल रहे हैं। गुजरात की टीम बनने पर इन्हें घरेलू टीम में
खेलने का मौका
मिलने की संभावनाएं अधिक होंगी। इसके अलावा अगले सीजन से आइकोन का
दर्जा समाप्त
होने के बाद आईपीएल की हर टीम को नए सिरे से खिलाड़ियों को खरीदना
होगा। ऐसे में
सचिन से लेकर शेन वॉर्न व शेन बांड तक के खिलाड़ी गुजरात की टीम का
हिस्सा हो सकते
हैं।
*
आईपीएल
टिकट बिक्री के लिए लगेंगे काउंटर
*
आईपीएल में
मोबाइल से 100
करोड़ की
कमाई!
*
आईपीएल :
तैयार हैं हम
*
आईपीएल के
बहिष्कार का शोर
कम हुआ
*
'बोपरा
खेलेंगे
आईपीएल में'
|
|
 |
|
विज्ञापन हेतु संपर्क करें
-व्यापार संपादक-
आईएनएस
GIRISH RAJ
द्वितीय तल, बाम्बे मार्केट,
रायपुर, छत्तीसगढ़-492001
मो.
093290-24410
दूरभाष–0771-4028064
|
 |
 |
|
|
|
कार्यालय
संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल-
09329024410, फोन- 0771-4221886, ई-मेल-
editorins@gmail.com |
|