|
डेविस कप में भारतीय हारे
डेविस कप के पहले दिन विश्व ग्रुप में जहां भारत को दोनों एकल
मुक़ाबलों में हार का सामना करना पड़ा है वहीं यूरोप-अफ़्रीक़ा
ज़ोन के ग्रुप-2 में ब्रिटेन और लिथुएनिया एक-एक मैच जीते हैं.
पहले दिन चेक गणराज्य ने बेलजियम को 2-0 से,
सर्बिया ने अमीरका को 2-0 से,
फ़्रांस ने जर्मनी 2-0,
क्रोएशिया ने इक्वेडोर को 2-0 से और रूस ने
भारत को 2-0 से हरा दिया.
विश्व ग्रुप मुक़ाबले के पहले दिन भारत को
दोनों एकल मैच में हार का सामना करना पड़ा
भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी
सोमदेव देवबर्मन को रूस के इगोर कुनित्सिन से 6-7,
7-6,
6-3,
6-4 से हराया
वहीं दूसरे एकल मुक़बाले में मिखाइल योझनी
ने रोहन बोपन्ना को लगातार सेटों में 6-4,
6-2,
6-3 से मात दी
हालांकि सोमदेव ने मैच की ज़ोरदार शुरूआत
करते हुए पहला सेट 7-6 से जीत लिया. दूसरे सेट में भी वह एक समय
5-2 से आगे थे,
लेकिन अंत में वो सेट 6-7 से हार गए.
ब्रिटेन-लिथुएनिया
उधर ब्रिटेन और लिथुएनिया के बीच खेल गए एकल
मुक़ाबलों में दोनों देशों के खिलाड़ी ने एक-एक मुक़बाला जीतकर
अपना स्कोर बराबर कर लिया है.
पहले एक मुक़ाबले में जैम्स वार्ड ने
लौरीनेस ग्रिजेलिस को 6-4,
6-2,
6-4 से हरा दिया
लेकिन एक दूसरे मुक़बाले में डेन इवैन्स एक
रोमांचक मुक़ाबलेम में रिचार्ड ब्रैनकिस से हार गए
इस हार के साथ ही ब्रिटेन की लिथुएनिया पर
बढ़त भी समाप्त हो गया
उन्नीस वर्षीय इवैन ने एक सख़्त मुक़बाले
में ज़बरदस्त लडा़ई लड़ी,
लेकिन 52वीं वरीयता प्रताप्त खिलाड़ी
ब्रैनकिस से 6-1,
4-6,
7-6(5) 3-6,
6-3 से हार गए
अब सबकी नज़रें युगल मुक़ाबले में केन
स्कुपकी और कोलिन फ़ेलेमिंग पर टिकी है जो मुक़ाबला शनिवार को खेला
जाना है
|